ब्रेकिंग न्यूज़

 वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा आज भारत को विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर चुकी है : किरण देव

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने मोदी-सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के अद्वितीय युग के स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई व मंगलकामनाएँ
​रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र की भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के सफल, ऐतिहासिक और अभूतपूर्व 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री श्री मोदी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता और कार्यकर्ताओं की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं। श्री देव ने कहा कि पिछले 12 वर्ष भारत के इतिहास में 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हो चुके हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई यह विकास यात्रा आज भारत को विश्व पटल पर एक महाशक्ति के रूप में स्थापित कर चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नीतिगत निर्णयों, दृढ़ इच्छाशक्ति और 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूलमंत्र ने देश के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। श्री देव ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख युगान्तरकारी उपलब्धियों का सारगर्भित उल्लेख करते हुए कहा कि ​अंत्योदय और गरीब कल्याण योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना में करोड़ों परिवारों को पक्के मकान, उज्ज्वला योजना से माताओं-बहनों को धुएँ से मुक्ति, आयुष्मान भारत योजना से देश के गरीब नागरिकों को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज और जल जीवन मिशन के जरिए हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुँचाकर मोदी सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति को सशक्त किया है। भारत आज विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है और तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की ओर अग्रसर है। 'डिजिटल इंडिया' और यूपीआई क्रांति ने भारत के गाँवों तक बैंकिंग और वित्तीय समावेशन को सुलभ कर दिया है। ​इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विकास कर देश में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे, आधुनिक रेलवे (वंदे भारत ट्रेनों) और हवाई अड्डों का जाल बिछाया गया है, जिसने देश की गति और प्रगति को नए आयाम दिए हैं।
 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और ऐतिहासिक निर्णयों की चर्चा करते हुए कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, भव्य प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की सम्प्रभुता को मजबूत किया और सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित किया है। ​वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ते कद की चर्चा करते हुए श्री देव ने कहा कि चाहे यूक्रेन-रूस संकट में भारतीय नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी हो या जी-20 की सफल अध्यक्षता, प्रधानमंत्री श्री मोदी के मजबूत नेतृत्व के कारण आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आवाज को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
छत्तीसगढ़ को दी गईं विशेष सौगातें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए हमेशा उदारता दिखाई है। चाहे जनजातीय समाज के कल्याण के लिए 'पीएम जनमन योजना' हो, बस्तर और सरगुजा जैसे दूरस्थ अंचलों में अधोसंरचना का विकास हो, या किसानों के हितों की रक्षा, केंद्र सरकार ने राज्य को सँवारने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। श्री देव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह सक्षम नेतृत्व आने वाले समय में भारत को 'विकसित भारत @2047' के संकल्प तक पहुँचाने में पूर्णतः सफल सिद्ध होगा। श्री देव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यशस्वी रहने की मंगलकामना व्यक्त की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english