ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने आवास जन चौपाल का आयोजन

-समय पर आवास पूर्ण करने वाले हितग्राहियों का हुआ सम्मान
 रायपुर ।प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को समय पर पक्के एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेशभर में अभियान स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बलरामपुर जिले के जनपद पंचायत कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत मदगुरी में आवास जन चौपाल आयोजित कर हितग्राहियों को समय-सीमा में आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया गया।आवास जन चौपाल में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को गुणवत्तापूर्ण आवास सुविधा उपलब्ध हो। उन्होंने हितग्राहियों से निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करने का आग्रह करते हुए सभी को समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने का संकल्प दिलाया।कार्यक्रम के दौरान समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना को गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए महत्वपूर्ण योजना बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा अन्य हितग्राहियों को भी शीघ्र आवास निर्माण पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया। जन चौपाल के पश्चात जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तोमर ने ग्राम पंचायत मदगुरी में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने तथा हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english