सुशासन तिहार 2026: डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम रेंगाडबरी में जनसमस्या निवारण शिविर 02 जून को
0- शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारी पूर्ण, हितग्राहियों को किया जाएगा शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित
बालोद. राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के रेंगाडबरी में 02 जून 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। रेंगाडबरी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में ग्राम भीमपुरी, खैरकट्टा, चिलमगोटा, रेंगाडबरी, भीमाटोला, जुन्नापानी, मंगचुवा, तुरमुड़ा, करूतटोला, दल्ली कु, बंजारी, अरजपुरी, भंवरमरा, तुमडीकसा, बगईकोन्हा, मडियाकट्टा, खोलझर और पिंगाल के ग्रामीण शामिल होंगे। शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल रेंगाडबरी में आयोजित शिविर के सफल संचालन हेतु कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग श्रीमती पूर्णिमा चन्द्राकर (मो. 7987355849) को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज देव और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी श्री कंुजीलाल कोठारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।













Leave A Comment