ब्रेकिंग न्यूज़

जोन 4 में पेयजल अनियमितता के आरोपों की जाँच के निर्देश

0- निजी टैंकरों को पानी देने की बात से अधिकारियों का इंकार
​भिलाई नगर। जोन क्रमांक 04 अंतर्गत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति में अनियमितता को लेकर सामने आए आरोपों पर जोन आयुक्त द्वारा कड़ा रुख अपनाया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों से तत्काल स्पष्टीकरण मांगा गया है। ​पेयजल अनियमितता के इस संवेदनशील मामले में जोन आयुक्त द्वारा कार्यपालन अभियंता संजय वर्मा और सहायक अभियंता चंद्रकांत साहू से विस्तृत जानकारी ली गई।
​अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग द्वारा किसी भी निजी टैंकर को पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है और न ही पेयजल वितरण में कोई जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है।
​अधिकारियों से प्रारंभिक जानकारी प्राप्त करने के बाद, मामले की तह तक जाने और स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए जोन आयुक्त ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। जोन आयुक्त द्वारा कार्यपालन अभियंता को इस पूरे मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है।
​ "जनता को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले की पूरी रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।"
​नगर निगम प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से क्षेत्र में नियमित जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english