ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मधुर एवं आत्मीय बातचीत कर उनकी मांगों एवं समस्याओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर आवेदकों के मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जनदर्शन में आज गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम सिकोसा के श्री चंद्रकुमार ने पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ दिलाने, ग्राम तमोरा की याचिका ने आधार कार्ड में सुधार कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के आदिमजाति सहकारी समिति मर्यादित खेरथा ने विद्युत पोल का स्थानांतरण करने, डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम बिटाल के श्री राम सिंह कोठारी ने भूमि पट्टा दिलाने एवं सुरडोंगर के बसंती साहू ने बोर खनन की अनुमति प्रदान करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। 
-- 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english