ब्रेकिंग न्यूज़

 जिले के नवगठित नगर पंचायत पलारी में निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक ढंग से मतगणना संपन्न

0- यानेश साहू निर्वाचित हुए नगर पंचायत पलारी के प्रथम अध्यक्ष
0- वार्ड क्रमांक 04 में 02 अभ्यर्थियों को बराबर मत प्राप्त होने पर लाटरी पद्धति से की गई निर्वाचन की कार्यवाही 
0- सामान्य प्रेक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूरी प्रक्रिया के दौरान रहे उपस्थित, रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा निर्वाचित अभ्यर्थियों को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
बालोद. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार राज्य के सभी नगरीय निकायों के साथ-साथ बालोद जिले के नवगठित नगर पंचायत पलारी में भी 4 जून को सफलतापूर्वक मतगणना संपन्न हुआ। इसके अंतर्गत आज नवगठित नगर पंचायत पलारी में अध्यक्ष पद के अलावा नगर के सभी 15 वार्डों के लिए पार्षद पदों का निर्वाचन प्रक्रिया बिना किसी अवरोध के निर्विघ्न, शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक ढंग से संपन्न हुआ।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पलारी के मतगणना कक्ष में सुबह 09 बजे मतगणना कार्य प्रारंभ हो गया था। इसके पश्चात् सुबह 10 बजे पहले चरण के परिणाम की घोषणा कर दी गई थी। उल्लेखनीय है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार श्री यानेश साहू नवगठित नगर पंचायत पलारी के प्रथम अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के श्री लखन लाल गुरूपंच को 506 मतों से पराजित कर अध्यक्ष पद हेतु जीत हासिल की है। तीन चक्रों में हुए मतगणना के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार श्री यानेश साहू को 2029 मत एवं भारतीय जनता पार्टी के श्री लखन लाल गुरूपंच को 1523 मत एवं नोटा को 42 मत प्राप्त हुआ है। 
इसी तरह नगर पंचायत पलारी के सभी 15 वार्डों के लिए संपन्न मतगणना के अंतर्गत वार्ड नंबर 01 में श्री प्रकाश कुमार साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तेजराम साहू को 26 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर निर्वाचित हुए हैं। वार्ड 01 के लिए संपन्न मतगणना में श्री प्रकाश कुमार साहू को 182 एवं तेजराम साहू को 156 एवं नोटा को 02 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 02 में श्री गजेन्द्र साहू को अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री बीरबल साहू को 49 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर निर्वाचित हुआ है। वार्ड क्रमांक 02 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री गजेन्द्र साहू को 157 एवं श्री बीरबल साहू को 108 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुए हैं। वार्ड क्रमांक 03 में नेहा गुलशन साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जागृति साहू को 22 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 03 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान नेहा गुलशन साहू को 155 एवं जागृति साहू को 133 मत एवं नोटा को 05 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 04 के लिए संपन्न श्री मतगणना के दौरान श्री तीरथ राम साहू एवं श्री खिलेन्द्र कुमार साहू को समान रूप से 127-127 मत प्राप्त होने पर लाॅटरी पद्धति से इन दोनों अभ्यर्थियों की निर्वाचन की कार्यवाही की गई। वार्ड क्रमांक 04 के लिए लाॅटरी पद्धति से मतगणना की कार्यवाही में श्री तीरथ राम साहू वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए। वार्ड क्रमांक 04 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री तीरथ राम साहू एवं श्री खिलेन्द्र कुमार साहू को 127-127 मतों के अलावा श्री प्रशांत कुमार साहू को 04 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 05 में श्री राजेश कुमार यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री महेश साहू को 38 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 05 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान राजेश कुमार यादव को 167 एवं श्री महेश साहू को 129 मत एवं नोटा को 02 मत प्राप्त हुए है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 06 में तुलेश्वरी निषाद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राधिका निषाद को 27 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। 
वार्ड क्रमांक 06 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान तुलेश्वरी निषाद को 86 एवं राधिका निषाद को 59 तथा नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 07 में पूणेश्वर साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री संजय कुमार साहू को 25 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 07 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री पूणेश्वर साहू को 112, श्री संजय कुमार साहू को 87, उत्तम साहू को 26 एवं नोटा को 02 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 08 में श्रीमती श्याम बाई साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चित्ररेख साहू को 65 मतों से पराजित कर वार्ड पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 08 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्याम बाई साहू को 138, चित्ररेखा साहू को 73 एवं नोटा को 06 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 09 श्री प्रेमनारायण साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री पोषण लाल साहू को 29 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 09 में संपन्न मतदान में श्री प्रेमनारायण साहू को 133, पोषण लाल साहू को 104 एवं नोटा को 05 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 10 में श्री परमानंद सेन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री शैलेष साहू को 05 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 10 के लिए संपन्न श्री परमानंद सेन को 116, श्री शैलेष साहू को 111 एवं नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 11 में खिलेश्वरी साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आसकुमारी थानसिंह साहू को 54 मतो से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुई है। वार्ड क्रमांक 11 के लिए संपन्न मतदान के दौरान खिलेश्वरी साहू को 149, आसकुमारी साहू को 95 एवं नोटा को 02 मत प्राप्त हुआ है। 
इसी तरह वार्ड क्रमांक 12 में श्री प्रवीण कुमार सोनबेर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी झम्मन पटेल को 46 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 12 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री प्रवीण सोनबेर को 129, श्री झम्मन पटेल को 83, श्री दीना साहू एवं नोटा को 03-03 मत प्राप्त हुआ है। वार्ड क्रमांक 13 में योगेश्वरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रेमा पटेल को 49 मतों से पराजित कर पार्षद पद पर निर्वाचित हुई है। वार्ड क्रमांक 13 के लिए संपन्न मतदान के दौरान योगेश्वरी को 106, पे्रमा पटेल को 57, परमिला साहू को 06 एवं नोटा को 01 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 14 में भी भुनेश्वर ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री घनश्याम ठाकुर को 102 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए है। वार्ड क्रमांक 14 के लिए संपन्न मतगणना के दौरान श्री भुनेश्वर ठाकुर को 158, श्री घनश्याम सिंह ठाकुर को 56 एवं श्री वेदप्रकाश ठाकुर को 03 मत प्राप्त हुआ है। इसी तरह वार्ड क्रमांक 15 श्री संतोष कुर्रे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री सुमेर सिंह मारकण्डे को 61 मतों से पराजित कर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। वार्ड क्रमांक 15 में संपन्न मतगणना के दौरान श्री संतोष सिंह कुर्रे को 132, श्री सुमेर सिंह मारकण्डे को 71, श्री खिलेश कुमार गहेल को 10 एवं नोटा को 03 मत प्राप्त हुआ है। 
आज संपन्न मतगणना कार्य की संपूर्ण कार्यवाही सामान्य प्रेक्षक श्रीमती सलमा फारूकी आईएफएस, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक की उपस्थित एवं देखरेख में संपन्न की गई। मतगणना कार्य संपन्न होने के पश्चात् रिटर्निंग आॅफिसर एवं एसडीएम श्री आरके सोनकर नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष सहित सभी पार्षदों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर रिटर्निंग आॅफिसर श्री सोनकर नगर पंचायत गुरूर में मतगणना कार्य बिना किसी अवरोध के सफलतापूर्वक संपन्न होेने पर जिला एवं पुलिस प्रशासन तथा मतगणना कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों तथा अध्यक्ष एवं पार्षद पद के सभी अभ्यर्थियों एवं आम नागरिकों को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english