जिले में नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड योजना अंतर्गत रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित
बालोद. बालोद जिले में नेशनल मिशन ऑन इडियल ऑयल-ऑयल सीड योजना अंतर्गत रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयल सीड योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में मूल्य श्रृंखला भागीदार (वीसीपी) के माध्यम से सपोर्ट आॅफ वैल्यू चैन क्लस्टर क्राॅप्स रेपसीड एंड मस्टर्ड डिस्ट्रीब्यूशन सर्टिफाइड सीड 100 प्रतिशत सब्सिडी में कृषकों को वितरण हेतु 100 विवंटल बीज, 2000 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य एवं 10.50 लाख रूपये का वित्तीय लक्ष्य प्रदाय किया गया है। मिशन गाईल लाईन में दिए गए दिशा-निर्देशानुसार वैल्यू चेन पार्टनर के माध्यम से किया जाएगा।
जिनका कार्य प्रमाणित बीज वितरण, स्वॉयल हेल्थ कार्ड योजनांतर्गत मृदा परीक्षण, कृषक प्रशिक्षण, कृषक खेत पाठशाला एवं कृषक मैपर में पंजीयन का कार्य किया जाना है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्य का संपादन मूल्य श्रृंखला भागीदार के चयन हेतु प्रतिष्ठित एजेंसी, संस्था आदि से 15 जून 2026 को शाम 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में केवल स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय उप संचालक कृषि बालोद के सूचना पटल पर एवं जिले के वेबसाई बालोद डाॅट जीओवी डाॅट इन में प्राप्त की जा सकती है।













Leave A Comment