ब्रेकिंग न्यूज़

  रायपुर के पार्षदों ने सकरी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट का निरीक्षण किया

-सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशो के अनुरूप वार्ड पार्षदों को लीड फैसिलिटेटर्स के रूप में उनकी भूमिका के प्रति सशक्त बनाना है
  रायपुर - आज रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वार्ड पार्षदों को लीड फैसिलिटेटर्स हेतु ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधाओं का भ्रमण कार्यक्रम सकरी प्लांट में करवाकर शैक्षिक भ्रमण में महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर वार्ड पार्षदों को अनौपचारिक बैठक कर इस विषय में विस्तृत चर्चा कर जानकारी अधिकारियों द्वारा दी गई ।
 
यहां यह विशेष उल्लेखनीय है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशो के अनुरूप वार्ड पार्षदों को लीड फैसिलिटेटर्स के रूप में उनकी भूमिका के प्रति सशक्त बनाना है, यह आज के शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य रहा। वार्ड पार्षदों को अपने अपने वार्ड क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति रहवासी नागरिको को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौपी गयी है ताकि वे स्त्रोत स्तर पर कचरे का पृथककरण करें, कचरा निर्धारित डस्टबीन में डाले और अपने घरों और दुकानों के आस पास स्वच्छता बनाये रखे। इसी उद्देश्य से सभी लीड फैसिलिटेटर्स को कचरे के संग्रहण से लेकर उसके सम्पूर्ण प्रसंस्करण की प्रक्रिया को समझाने हेतु इस शैक्षिक भ्रमण का आयोजन नगर पालिक निगम रायपुर द्वा bरा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रखा गया।
 
शैक्षिक भ्रमण पर सकरी प्लांट के कार्य की प्रक्रियाओं के सुक्ष्म निरीक्षण एवं अध्ययन हेतु पहुंचे नगर निगम रायपुर के वार्ड पार्षदो ने नगर निगम अधिकारियों सहित मिलकर वहां विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश दिया एवं सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में सुरक्षित स्थानो पर शहर में पौधरोपण कर लगाये गये प्रत्येक पौधे की देखभाल अपनी संतान की भांति करने का समाज हित में पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रण लेने की विनम्र अपील की।
 
शैक्षिक भ्रमण में इस दौरान नगर निगम स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष श्री भोला राम साहू, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग अध्यक्ष श्री खेमकुमार सेन, जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू, वार्ड पार्षद सर्वश्री राजेश गुप्ता, अजय साहू, मोहन साहू, अर्जुन यादव, महेन्द्र औसर, भगत राम हरवंश, कैलाश बेहरा, नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर साहू, अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय, स्वच्छ भारत मिशन नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु, उपअभियंता श्रीमती कृष्णा राठी, श्री संस्कार शर्मा, विषय विशेषज्ञ श्री प्रणीत चोपड़ा, श्री सूरज चंद्राकर, अनुबंधित एजेंसी रामकी कंपनी के लोकल हेड श्री योगेश कुमार सहित रामकी कंपनी के अन्य अधिकारी प्रतिनिधिगण एवं अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english