शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन 08 जून को
बालोद. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में अप्रेंटिस मेला का आयोजन 08 जून को आयोजित किया जाएगा। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद के प्राचार्य ने बताया कि भारत सरकार की शिक्षुता प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के अंतर्गत नेशनल अप्रेंटिसशीप प्रमोशन स्कीम के तहत् 08 जून को सुबह 10 बजे से अप्रेंटिसशीप मेला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समस्त शासकीय, निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र के साथ उक्त अप्रेंटिसशीप मेला में शामिल होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।













Leave A Comment