ब्रेकिंग न्यूज़

 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के स्वीकृति उपरांत निरस्त प्रकरणों पर दावा आपत्ति आमंत्रित

बालोद. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के स्वीकृति उपरांत निरस्त प्रकरणों पर दावा आपत्ति आमंत्रित की गई है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि गुण्डरदेही विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-26 तक के स्वीकृति उपरांत निरस्त 502 आवासों एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के स्वीकृति उपरांत निरस्त 36 आवास के हितग्राहियों की सूची सहित कुल 538 हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त सूची के संबंध में हितग्राही 19 जून 2026 तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने ग्राम पंचायत में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है।      
इसी तरह बालोद विकासखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-26 तक के स्वीकृति उपरांत निरस्त 121 आवासों एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के स्वीकृति उपरांत 06 आवास के हितग्राहियों की सूची सहित कुल 127 हितग्राहियों की सूची ग्राम पंचायत के सूचना पटल पर चस्पा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि उक्त सूची के संबंध में हितग्राही आवश्यक दस्तावेज के साथ अपने ग्राम पंचायत में 22 जून 2026 तक दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात दावा-आपत्तियों पर विचार नही किया जाएगा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english