ब्रेकिंग न्यूज़

बस्तर के नागरिक नगरनार प्लांट के असली मालिक  - नरेंद्र मोदी

-नगरनार प्लांट से 50  हजार बस्त वासियों को मिलेगा रोजगार
-देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का
-मोदी की गारंटी मतलब हर गारंटी के पूरा होने की गारंटी है
 जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर को 27 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देने के बाद विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नगरनार इस्पात संयंत्र के मालिक बस्तर के लोग हैं। देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब का है। उन्होंने फिर कहा कि मोदी सरकार धान का दाना दाना खरीदती है।  उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है कि अउ नई साहिबो, बदल के रहिबो। 
 बस्तर तब भी था, जब राम आये थे
  प्रधानमंत्री के कहा कि यह बस्तर, यह दंडकारण्य आज बना हो, ऐसा नहीं है। यहां मेरे आदिवासी भाई बहन मेरे प्रधानमंत्री बनने के बाद नहीं बसे हैं। यहां यह तब भी थे, जब प्रभु राम यहां आए थे। अटल जी की सरकार ने अलग छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। भाजपा सरकार ही थी जिसने जनजाति विकास के लिए काम किया। अलग से मंत्रालय बनाया।  उन्होंने आरोप लगाया कि  कांग्रेस ने बस्तर को नजरअंदाज किया। मैंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा आदिवासी क्षेत्रों में गुजारा है। मेरा तो आपसे सीधा नाता है। दिल का नाता है।
 प्लांट का मालिक बस्तर के लोग
 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि बस्तर का यह स्टील प्लांट आपका है। इसके मालिक मेरे बस्तर के लोग हैं। मेरे छत्तीसगढ़ के लोग हैं। इस प्लांट के मालिक सिर्फ बस्तर के मेरे भाई बहन हैं। कोई आपका हक नहीं छीन सकता। 
 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यहां 27000 करोड़ के प्रोजेक्ट बस्तर को मिले हैं। आज यहां देश के आधुनिकतम स्टील कारखाने का लोकार्पण हुआ है। इतना बड़ा स्टील कारखाना आपको मिला है। आपको गौरव हो रहा है।  यह स्टील का कारखाना हमारे बलिराम कश्यप का सपना था, जो साकार हुआ है। बलीराम जी उस जमाने में कहा करते थे। आप दशकों से इसका इंतजार कर रहे थे। दिल्ली में मीटिंग में रमन सिंह स्टील कारखाने के लिए आवाज उठाते थे। आपकी आवाज वहां पहुंचाते थे। बस्तर के नौजवान मजदूरी करने के लिए दूसरे राज्यों में जाने के लिए मजबूर हुए। यह मोदी है। यह आपके बीच पला बढ़ा है। इसलिए आपका ही सोचता है। गरीब का हित कैसे हो, यही मोदी के दिमाग में रहता है। इसलिए हमने बस्तर में स्टील कारखाने का काम तेजी से पूरा किया। 24000 करोड़ कारखाने में लगाए। 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। ज्यादा लोगों को काम मिले, इसके लिए और निवेश होने वाला है। पूरे बस्तर की किस्मत और तेजी से बदलने वाली है।
 पहली महिला आदिवासी को राष्ट्रपति बनाया
 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे गर्व है कि देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनाने का गौरव भी भाजपा को मिला है।  भाजपा सरकार ने ही 15 नवंबर भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। हमारी सरकार आदिवासी सेनानियों क्रांतिवीरों को समर्पित स्वतंत्रता सेनानी म्यूजियम बना रही है। हमने जनजाति वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति ढाई गुना कर दी। 300 से अधिक एकलव्य आवासीय विद्यालय बने हैं, मेरे जनजाति बच्चों के लिए। भाजपा सरकार देश में आकांक्षी जिला कार्यक्रम चल रही है। बस्तर संभाग में अनेक जिले इन आकांक्षी जिलों में शामिल हैं। अब तो हम उससे भी आगे बढ़ करके जिले से लेकर आकांक्षी ब्लॉक की पहचान कर रहे हैं। अभियान के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां शुरू होने वाले हैं। इसके अलावा भी हम छत्तीसगढ़ में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास कर रहे हैं। 
 33 फीसदी महिला आरक्षण
 प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून बन चुका है। 33 फीसदी महिला आरक्षण लोकसभा विधानसभा में दिया है। उन्होंने कहा कि सुशासन लाना है। बस्तर को, छत्तीसगढ़ को संकल्प लेना है। विकास का डबल इंजन फिर लगेगा। फिर से छत्तीसगढ़ विकास करेगा।
इस दौरान उन्होने छत्तीसगढ़  सरकार पर कई आरोप लगाए।  
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि विश्व की सबसे बड़े लोकतंत्र प्रधानमंत्री और विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता माननीय नरेंद्र मोदी जी का मां दंतेश्वरी की पावन धरा, बुढ़ादेव की धरती, दंडकारण्य की पवित्र भूमि में स्वागत है। हमारा बस्तर भोले भाले एवं शान्ति प्रिय लोगों का क्षेत्र है, आज इस क्षेत्र में अपने जननायक को पाकर पूरा बस्तर और छत्तीसगढ़ आनंदित है, प्रसन्न है। छत्तीसगढ़ को बस्तर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी इतना प्यार करते हैं इतना लगाव रखते हैं दुनिया के सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत योजना को शुरुआत करने के लिए इन्होंने बस्तर को चुना था। यह बस्तर के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। एक आदिवासी समाज की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति के पद पर बिठाया यह आदिवासी समाज के प्रति उनके प्रेम को दर्शाता है। प्रदेश की अनुसूचित जनजाति की 12 जातियां वर्षों से लिपिकीय त्रुटि के कारण अपने अधिकारों से वंचित थे, लिपिकीय त्रुटियों को दूर करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आदिवासी समाज के इन जातियों को उनका हक दिलाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बस्तर और छत्तीसगढ़ को 26000 करोड़ रूपए की भी अधिक की सौगात दी है। छत्तीसगढ़ के लिए लगातार 3 लाख करोड रुपए से भी अधिक की राशि उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दी है ।  
 इस दौरान मंच में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बस्तर संभाग प्रभारी एवं सांसद संतोष पांडेय, किरण देव, मोहन मंडावी, पूर्व राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी, बैदूराम कश्यप, लच्छू राम कश्यप, कमलचन्द भंजदेव, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, तेजस्वी मंडावी, शालिनी राजपूत, जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी, चौतराम अटामी, रुपसाय सलाम, सतीष लाठिया, धनीराम बारसे, श्रीनिवास मुदलियार दीपेश अरोरा, संतोष बाफना, सुभाऊ कश्यप, बस्तर प्रत्याशी मनीराम कश्यप, कांकेर प्रत्याशी आशाराम नेताम मौजूद रहे।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english