पंजीकृत श्रमिकों की ई-केवाईसी की जानकारी आधार कार्ड के अनुरूप संशोधित करने हेतु विशेष अभियान प्रारंभ
बालोद. छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने तथा उनके डेटाबेस को संधारित एवं अद्यतन करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल तथा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीकृत श्रमिकों के पूर्व पंजीयन में अंकित जानकारी को आधार कार्ड के विवरण के अनुरूप संशोधित किया जाएगा। जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि मण्डलों में पंजीकृत ऐसे श्रमिक, जिनके पंजीयन दस्तावेजों में अंकित जानकारी आधार कार्ड से भिन्न है, वे अपने नजदीकी च्वाईस सेंटर में जाकर आधार कार्ड के अनुरूप जानकारी में संशोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं।










.jpg)
.jpg)

Leave A Comment