ब्रेकिंग न्यूज़

 बिलासपुर में कचरा प्रबंधन को मिली मजबूती, 106 बड़े संस्थानों का हुआ पंजीयन

0- स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल व्यवस्था विकसित करने प्रशासन की अपील
बिलासपुर. जिले में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 106 बड़े संस्थानों का बल्क वेस्ट जनरेटर (बीडब्ल्यूजी) के रूप में पंजीयन किया गया है। यह पंजीयन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ऑनलाइन पोर्टल पर किया गया है। इससे बड़े स्तर पर निकलने वाले कचरे के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब सभी संस्थान और नागरिक इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने पंजीयन कराने वाले संस्थानों को बधाई देते हुए अन्य पात्र संस्थानों से भी नियमों का पालन करने और स्वच्छ बिलासपुर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने कहा कि कचरे का सही प्रबंधन पर्यावरण संरक्षण के लिए जरूरी है। उन्होंने संस्थानों से अपने परिसर में गीले और सूखे कचरे को अलग करने तथा जैविक कचरे के प्रसंस्करण की व्यवस्था विकसित करने का आग्रह किया |जिला प्रशासन द्वारा शासकीय एवं निजी संस्थानों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थाओं, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और बड़े आवासीय परिसरों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। नियमों के अनुसार बड़े क्षेत्रफल वाले परिसर, अधिक जल उपयोग करने वाले  संस्थान अथवा प्रतिदिन 100 किलोग्राम या उससे अधिक कचरा उत्पन्न करने वाले संस्थानों के लिए बल्क वेस्ट जनरेटर के रूप में पंजीयन अनिवार्य है।
प्रशासन ने शेष पात्र संस्थानों से भी शीघ्र पंजीयन कराने और कचरे के पृथक्करण एवं वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english