निगम राजस्व विभाग ने की 607 सम्पतियों से 1 करोड़ 27 लाख 16954 की राजस्व वसूली
0- 30 जून तक वर्तमान वर्ष 2026-27 का सम्पतिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले सभी सम्पतिकर दाताओं को सम्पतिकर की राशि में 6:25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही
रायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर आज दिनांक 24 जून 2026 बुधवार को रायपुर नगर निगम राजस्व विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 1 करोड़ रूपये से भी अधिक 607 सम्पतियों से 1 करोड़ 27 लाख 16954 रूपये का राजस्व वसूला गया. जोन 2 ने 77 सम्पतियों से 20 लाख 43 हजार 266 रूपये राजस्व वसूली की.
इसी प्रकार जोन 7 द्वारा 64 सम्पतियों से 16 लाख 43 हजार 511 रूपये, जोन 8 द्वारा 67 सम्पतियों से 10 लाख 95 हजार 536 रूपये का राजस्व वसूला गया. जोन 9 द्वारा 70 सम्पतियों से 14 लाख 45 हजार 839 रूपये का राजस्व और नगर निगम जोन 10 द्वारा 95 सम्पतियों से 27 लाख 20 हजार 665 रूपये का राजस्व आज दिनांक 24 जून 2026 बुधवार को वसूला गया. यहां यह उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जून 2026 तक वित्त वर्ष 2025-26 के देय सम्पतिकर की राशि की पूर्ण अदायगी करने वाले सम्पति करदाता नागरिकों को सम्पतिकर की राशि में 6:25 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है.









.jpg)

.jpg)

Leave A Comment