ब्रेकिंग न्यूज़

 सीएम हेल्पलाइन 1076 एवं ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन पर निगम में बैठक

भिलाईनगर। शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की मांगों एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 तथा कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन हेतु ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
                   निगम आयुक्त की उपस्थिति में निगम सभागार कक्ष में आयोजित बैठक में मुख्य कार्यालय एवं सभी जोन कार्यालयों के अधिकारी, लिपिक तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर शामिल हुए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन पोर्टल एवं ई-ऑफिस प्रणाली के संचालन के दौरान सामने आ रही तकनीकी एवं प्रक्रियागत समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर उनका समाधान किया गया। बैठक में अधिकारियों को बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन पोर्टल के माध्यम से नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्यालयीन कार्यों में गति, पारदर्शिता एवं दक्षता बढ़ेगी तथा फाइलों के संचालन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी।
                     इस दौरान उपस्थित कर्मचारियों को ई-ऑफिस में नस्तियों एवं फाइलों को लिपिक स्तर से उच्च अधिकारियों तक अनुमोदन के लिए भेजने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही पोर्टल के विभिन्न फीचर्स एवं कार्यप्रणाली का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करें तथा ई-ऑफिस प्रणाली का अधिकतम उपयोग कर कार्यालयीन कार्यों को पेपरलेस एवं पारदर्शी बनाएं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english