ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु से आसान हुई नागरिक सेवाएं, एक सप्ताह में मिला आय प्रमाण पत्र

-शासन की पहल ला रही सकारात्मक बदलाव, सेवा सेतु से नागरिकों को मिल रही त्वरित सेवाएं
-कार्यालयों के चक्कर से मिली मुक्ति, बिना भागदौड़ समय पर मिला आय प्रमाण पत्र
 रायपुर।  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की सहज, त्वरित एवं पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित कर रही है। इस व्यवस्था के माध्यम से विभिन्न प्रमाण पत्रों एवं आवश्यक सेवाओं के लिए लोगों को अब बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। समय और धन की बचत के साथ नागरिकों को निर्धारित समयावधि में सेवाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे शासन की जनहितकारी पहल के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
इसी क्रम में कोरबा जिले की पाली तहसील अंतर्गत नानबांका निवासी श्री रनसिंह नेटी ने अपने पुत्र सुनील कुमार के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु लोक सेवा केंद्र सुतर्रा में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के लगभग एक सप्ताह के भीतर ही आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया, जिससे परिवार को आवश्यक दस्तावेज समय पर प्राप्त हो सका।
आय प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर सुनील कुमार एवं उनके पिता रनसिंह नेटी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ शासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि पहले ऐसे कार्यों के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। अब सेवा सेतु के माध्यम से प्रक्रिया सरल, सुगम और समयबद्ध हो गई है तथा आवश्यक दस्तावेज आसानी से प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने नागरिक सेवाओं को आमजन तक सरलता से पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु जैसी पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। यह व्यवस्था शासन की सेवाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने और सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english