ग्राम माटरा में भूमि अभिलेख और स्थलीय सीमाएं पाई गईं पूर्णतः स्पष्ट
दुर्ग. जिले के धमधा तहसील अंतर्गत ग्राम माटरा में राजस्व प्रशासन द्वारा त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई करते हुए भूमि संबंधी वास्तविक स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया गया है। आवेदक पंचराम साहू पिता स्व. कार्तिक राम साहू, की ग्राम माटरा (पटवारी हल्का नंबर 24) स्थित खसरा नंबर 575, कुल रकबा 0.35 हेक्टेयर भूमि का राजस्व निरीक्षक और पटवारी की टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। जांच प्रतिवेदन में यह पुष्टि हुई है कि उक्त क्रयशुदा भूमि की चतुर सीमा, पंजीकृत बैनामा और पटवारी नक्शे के अनुसार धरातल पर पूरी तरह सुसंगत एवं त्रुटिहीन है।
प्रशासनिक जांच के अनुसार, संबंधित भूमि के उत्तर दिशा में खसरा नंबर 572 और दक्षिण दिशा में बरसाती नाला (576) स्थित है, जो शासकीय राजस्व अभिलेखों के सर्वथा अनुरूप है। इसके साथ ही, जल निकासी के लिए बनाई गई नाली भी आवेदक की स्वयं की भूमि की सीमा के भीतर निर्मित पाई गई है और मौके पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या विसंगति नहीं है। राजस्व विभाग की इस प्रामाणिक और समयबद्ध स्थलीय जांच से स्पष्ट है कि क्षेत्र में भूमि संबंधी सभी रिकॉर्ड पूर्णतः व्यवस्थित हैं, जिससे वास्तविक सीमाओं को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ हो गई है।











.jpg)

Leave A Comment