ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर जिले में 29 जून से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा सहकारी सप्ताह

 रायपुर/प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah तथा छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता मंत्री Kedar Kashyap के मार्गदर्शन एवं “सहकार से समृद्धि” की परिकल्पना के अनुरूप कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले में 29 जून से 06 जुलाई 2026 तक सहकारी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

 
सहकारी सप्ताह का उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण एवं कृषि अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना, सहकारी संस्थाओं का विस्तार करना तथा आमजन को सहकारी योजनाओं से जोड़ना है। इस अवसर पर जिले की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (PACS), मत्स्य सहकारी समितियों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), महिला स्व-सहायता समूहों तथा अन्य सहकारी संस्थाओं की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
 
सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सदस्यता विस्तार अभियान, सहकारिता जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, मॉडल पैक्स भ्रमण, जनऔषधि केंद्रों में स्वास्थ्य परीक्षण, सहकारी उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार तथा उत्कृष्ट सहकारी संस्थाओं एवं व्यक्तियों का सम्मान शामिल रहेगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
 
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत कृषि मंडपम, रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं एवं व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही सहकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
 
रायपुर जिले के सभी सहकारी संस्थानों, किसानों, महिला समूहों, युवाओं एवं आम नागरिकों से सहकारी सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता कर सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाने तथा “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को सफल बनाने की अपील की गई है।
 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english