ब्रेकिंग न्यूज़

 कबीरधाम  जिले के तीन केंद्रों में  81.19 लाख रुपए का धान घोटाला, 6 पर एफआईआर

कवर्धा। कवर्धा (कबीरधाम) जिले के बासिनझोरी, बिरनपुर कला और सहसपुर लोहारा धान खरीदी केंद्रों की संयुक्त जांच में करीब 81.19 लाख रुपए का धान घोटाला पकड़ा गया है। तीनों केंद्रों के रिकॉर्ड में हेराफेरी कर कुल 2,441.92 क्विंटल धान और लगभग 21,982 नग खाली बारदाने गायब पाए गए।   तीनों केंद्रों के प्रबंधक (मैनेजर) गंगादास मानिकपुरी थे, जिन्होंने अन्य फड़ प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ मिलकर इस हेरफेर को अंजाम दिया।किसानों को फंसाने की साजिश: जांच में सामने आया कि तौल पत्रकों पर जानबूझकर ऑपरेटरों/प्रबंधकों के हस्ताक्षर नहीं थे, ताकि जांच होने पर केवल किसानों के हस्ताक्षर के जरिए उन्हें फंसाया जा सके।हुई कानूनी कार्रवाई:मामला सामने आने के बाद सहसपुर लोहारा थाने में मुख्य आरोपी प्रबंधक, फड़ प्रभारियों और कंप्यूटर ऑपरेटरों सहित 6 आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली गई है।
   18 जून 2026 को खाद्य, सहकारिता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के संयुक्त जांच दल द्वारा किए गए भौतिक सत्यापन में बासिनझोरी, बिरनपुर कला और सहसपुर लोहारा धान खरीदी केंद्रों से कुल 2,441.92 क्विंटल धान और 21,982 बारदाने गायब पाए गए। प्रारंभिक जांच में इस कथित घोटाले की राशि लगभग  81.19 लाख रुपए आंकी गई है। जांच के अनुसार बासिनझोरी केंद्र में 585.98 क्विंटल धान और 4,130 बारदाने, बिरनपुर कला में 1,032.36 क्विंटल धान और 5,777 बारदाने, जबकि सहसपुर लोहारा केंद्र में 823.58 क्विंटल धान और 12,075 बारदाने की कमी दर्ज की गई। खास बात यह है कि तीनों केंद्रों का संचालन एक ही प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी के जिम्मे था। बिरनपुर कला और सहसपुर लोहारा में वे प्रबंधक के साथ-साथ खरीदी प्रभारी की भूमिका भी निभा रहे थे। मामले में पुलिस ने प्रबंधक गंगादास मानिकपुरी, सहसपुर लोहारा के फड़ प्रभारी बलदाऊ डड़सेना, कंप्यूटर ऑपरेटर बिहारी राम साहू, बासिनझोरी के फड़ प्रभारी तुकाराम साहू, कंप्यूटर ऑपरेटर पीलूराम साहू तथा बिरनपुर कला के कंप्यूटर ऑपरेटर महावीर साहू के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english