62 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर भिलाई निगम के 8 कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 8 कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में कर्मचारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके लंबे एवं समर्पित सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में समयपाल एवं कार्य सहायक ग्रेड-2 बंछोर लाल, पम्प सहायक विष्णु प्रसाद साहू, संजीव तिवारी, अनिल कुमार शर्मा, प्रकाश साहू, वाहन चालक विश्राम सिंह वर्मा, चौकीदार बसंत तथा सफाई कामगार कोटेश्वर को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में आयुक्त एवं उपायुक्त ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से संस्था को मजबूती मिलती है तथा उनकी सेवाएं सदैव याद रखी जाएंगी। विदाई समारोह में निगम के उपायुक्त डी के कोसरिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता फत्ते लाल साहू, के के सिंह, शशिभूषण मोहंती, राज सच्चर, सागर दुबे सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।












Leave A Comment