ब्रेकिंग न्यूज़

 'विकसित भारत : जी राम जी' योजना छत्तीसगढ़ में खुशहाली और विकास का नया अध्याय लिखेगी : देव

-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने योजना की शुरुआत के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के विकास में एक मील का पत्थर बताया
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने 01 जुलाई से छत्तीसगढ़ में बहुप्रतीक्षित 'विकसित भारत : जी राम जी' योजना के विधिवत अमल में आने पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसका स्वागत किया है। श्री देव ने इस जनकल्याणकारी योजना की शुरुआत के लिए केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश के विकास में एक मील का पत्थर बताया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा और प्रभावी कदम है। 01 जुलाई से इस योजना के लागू होने के साथ ही छत्तीसगढ़ के आम जनमानस, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत होने जा रही है। यह योजना समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के मूल मंत्र पर आधारित है। 'जी राम जी' योजना के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढाँचे, रोजगार के नए अवसरों और जनकल्याणकारी सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा। श्री देव ने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है, वो करती है। 01 जुलाई की यह तारीख छत्तीसगढ़ के इतिहास में खुशहाली और प्रगति के नए अध्याय के रूप में दर्ज होगी। यह सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने और प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने का एक सशक्त माध्यम है। संगठन और सरकार मिलकर इस योजना का लाभ हर पात्र हितग्राही तक पहुँचाना सुनिश्चित करेंगे। श्री देव ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया है कि वे इस योजना के क्रियान्वयन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ और जन-जन तक इसकी जानकारी पहुँचाकर लोगों को लाभान्वित करने में सहयोग करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english