ब्रेकिंग न्यूज़

 मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरण योजना: दिव्यांग श्री कलेश ओगरे को मिला मोटराइज्ड ट्रायसायकल

-आवागमन हुआ आसान, चेहरे पर लौटी मुस्कान
 रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। इसी कड़ी में मोटराइज्ड ट्रायसायकल वितरण योजना के तहत मुंगेली जिले के विकासखंड पथरिया के ग्राम भटगांव निवासी दिव्यांग श्री कलेश ओगरे को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान कर लाभान्वित किया गया, जिससे उनके जीवन में नई गति और आत्मविश्वास का संचार हुआ है। कलेश ओगरे को शारीरिक दिव्यांगता के कारण दैनिक कार्यों एवं आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। घर से बाहर निकलना, आवश्यक कार्यों के लिए बाजार या शासकीय कार्यालयों तक पहुंचना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था। अब मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनकी यह परेशानी काफी हद तक दूर हो गई है।
 मोटराइज्ड ट्रायसायकल के माध्यम से अब वे बिना किसी पर निर्भर हुए अपने दैनिक कार्य आसानी से कर पा रहे हैं। इससे उनकी स्वतंत्र आवाजाही संभव हुई है और सामाजिक गतिविधियों में उनकी भागीदारी भी बढ़ी है। उनके परिवार को भी बड़ी राहत मिली है। कलेश ओगरे ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वे पहले की तुलना में अधिक आत्मनिर्भर महसूस कर रहे हैं और अपने जरूरी कार्य स्वयं कर पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस संवेदनशील पहल ने उनके जीवन को नई दिशा दी है। समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री नदीम काजी ने बताया कि दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english