हाईस्कूल द्वितीय अवसर परीक्षा : गणित की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 3,392 परीक्षार्थी हुए शामिल
बिलासपुर /छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल सर्टिफिकेट द्वितीय अवसर परीक्षा 2026 के अंतर्गत गणित विषय की परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए जिले में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं।
जिले में कुल 3542 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3392 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 150 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान नकलविहीन वातावरण सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का उड़नदस्ता दलों द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। उड़नदस्ता टीम-1 ने सहायक संचालक श्रीमती वर्षा शर्मा के नेतृत्व में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मस्तूरी एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय मस्तूरी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, टीम-2 ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री रामेश्वर जायसवाल के नेतृत्व में सेजेस उमा वि बालक सरकण्डा, सेजेस उमावि कन्या सरकण्डा एवं शासकीय देवकीनंदन कन्या उमावि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा संचालन संतोषजनक एवं व्यवस्थित पाया गया। जिले में कहीं भी नकल का कोई मामला सामने नहीं आया तथा सभी परीक्षार्थी शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुए।













Leave A Comment