ब्रेकिंग न्यूज़

 ऊंची निविदाओं के कारण तालपुरी के एसटीपी के टेंडर हो रहे हैं निरस्त: ललित

-तालपुरी में 30.22 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन
 टी सहदेव
भिलाई नगर। तालपुरी बी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को विधायक ललित चंद्राकर ने 30.22 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रिसाली नगर निगम के विकास की नई गाथा अब वार्ड क्रमांक 1 से शुरू हो चुकी है और जल्द ही निगम के सभी 40 वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी। भूमिपूजन के तहत साउथ गार्डन के पास 9.55 लाख रुपये की लागत से कवर ड्रेन निर्माण, शिव मंदिर परिसर में 5 लाख रुपये की लागत से फेंसिंग, तालपुरी गेट नंबर-1 के सौंदर्यीकरण पर 9.67 लाख रुपये, ब्लॉक-ए में 5 लाख रुपये की लागत से डोमशेड निर्माण तथा 1 लाख रुपये की लागत से कवर ड्रेन निर्माण कराया जाएगा।
 वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट पर शासन से चर्चा जारी 
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक चंद्राकर ने तालपुरी की लंबे समय से चली आ रही एसटीपी समस्या पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए दो वर्ष पहले ही राशि स्वीकृत हो चुकी है, लेकिन ऊंची निविदाओं के कारण टेंडर निरस्त होते रहे। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसा टेंडर तैयार किया जाए जिससे एसटीपी समस्या का स्थायी समाधान हो सके। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही इस दिशा में कार्य शुरू होगा। जल संकट के स्थायी समाधान के लिए विधायक ने बताया कि 130 से 150 करोड़ रुपये की लागत वाले वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट पर शासन स्तर पर चर्चा जारी है। इस परियोजना के पूरा होने के बाद अगले 50 वर्षों तक क्षेत्र में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।
 महाविद्यालय व संगीत महाविद्यालय का प्रस्ताव 
उन्होंने यह भी बताया कि निगम क्षेत्र में महाविद्यालय, संगीत महाविद्यालय और नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव तैयार है, लेकिन भूमि की कमी सबसे बड़ी बाधा बनी हुई है। बीएसपी द्वारा जमीन उपलब्ध नहीं कराए जाने के कारण महाविद्यालय निर्माण का कार्य भी लंबित है। भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर शशि सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, पार्षद सविता ढवस, एसोसिएशन अध्यक्ष सुनील चौरसिया, पूर्व अध्यक्ष कुबेर देशमुख, मंदिर समिति अध्यक्ष यमलेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। समारोह में विकास कार्यों को लेकर लोगों ने उत्साह व्यक्त किया और क्षेत्र के समग्र विकास की उम्मीद जताई।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english