ब्रेकिंग न्यूज़

 सहयोग केंद्र में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं से किया सीधा संवाद

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय स्थित 'सहयोग केंद्र' में गुरुवार को प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशभर से पहुँचे कार्यकर्ताओं की समस्याओं, सुझावों और शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आज सहयोग केंद्र में लगभग 400 आवेदन आये इस दौरान 1500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। सहयोग केन्द्र में शिक्षा व्यवस्था में सुधार, स्थानीय विकास कार्यों और विभिन्न जनहितैषी योजनाओं से जुड़े मामलों को लेकर कार्यकर्ता श्री यादव से रू-ब-रू हुए। इस दौरान शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि सहयोग केंद्र सरकार और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु है। हमारा उद्देश्य है कि अंतिम छोर पर बैठे कार्यकर्ता और आम नागरिक की बात सीधे सरकार तक पहुँचे और उनकी समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान हो। सहयोग केंद्र की इस नियमित कड़ी में गुरुवार को श्री यादव के साथ भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकटेश्वर एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english