ब्रेकिंग न्यूज़

 सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को जीवन रक्षक एचपीवी वैक्सीन

दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के मार्गदर्शन में 13 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक विशेष अभियान के तहत जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल सुपेला, सिविल अस्पताल नगपुरा जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में लगाया जाना प्रस्तावित है। दुर्ग जिले का एचपीवी वैक्सीन लक्ष्य 18715 है आज दिनांक तक 4131 बालिकाओं एचपीवी वैक्सीन लगा जो कि 22 प्रतिशत है।  
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. दिव्या श्रीवास्तव ने बताया गया कि स्तन कैंसर के बाद महिलाओं में सबसे अधिक सर्वाइकल कैंसर से मृत्यु होती है अतः बालिकाओं के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु एचपीवी वैक्सीन अत्यधिक प्रभावी है। 
यह वैक्सीन अभी 14 वर्ष से 15 वर्ष के बीच की होगीं उन्हीं बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया जायेगा। उपरोक्त सभी संस्थाओं में प्रातः 9.00 बजे से 5.00 बजे तक वैक्सीन लगाया जायेगा। भविष्य में बच्चेदानी के मुंह का कैंसर से बचाव के लिये अभिभावकों को अपने बच्चियों को वैक्सीन लगाना होगा।
यह एचपीवी वैक्सीन विगत कई वर्षो से विश्व के बहुत से देशाे में तथा भारत में प्राइवेट डॉक्टरों द्वारा लगाया जा रहा है यह अत्यधिक मूल्यवान वैक्सीन है पर शासन द्वारा यह निःशुल्क लगाई जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी ने सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के प्राचार्यो, जनप्रतिनिधियों, पार्षदगण, स्वयंसेवी संस्थाओं, पंचों, सरपंचों, वार्ड पार्षदों पत्रकार बंधुओं एवं समस्त जनता से अपील की है कि इस अभियान में अपनी संकल्पित भागीदारी निभायें। 
जिला स्वास्थ्य समीति बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को सभी शैक्षणिक संस्थाओं मेें 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए अभिभावको से अनुमति प्राप्त कर शत् प्रतिशत टीकाकरण करनेे निर्देशित किया गया है। एचपीवी वैक्सीन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर दिया गया है तथा जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समस्त प्राचार्यों को भी बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण में पूर्ण सहयोग हेतु निर्देशित किया गया है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english