ब्रेकिंग न्यूज़

  जशपुर में मातृभाषा आधारित शिक्षा को बढ़ावा, नींव कार्यक्रम से सादरी भाषा में होगी बुनियादी पढ़ाई

-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में स्थानीय भाषा के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में अभिनव पहल
 रायपुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप मातृभाषा आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में जशपुर जिले में नींव   बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्राथमिक शिक्षा को अधिक प्रभावी, समावेशी और बाल-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से शुरू किए जा रहे इस कार्यक्रम का संचालन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (ैब्म्त्ज्) के नेतृत्व में, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (क्प्म्ज्), जशपुर के मार्गदर्शन तथा लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन (स्स्थ्), नई दिल्ली के सहयोग से किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंतर्गत जशपुर जिले के कुनकुरी और बगीचा विकासखंड के 202 प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 एवं 2 के विद्यार्थियों को उनकी मातृभाषा सादरी के माध्यम से प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों की घर की भाषा और विद्यालय की भाषा के बीच सहज सेतु तैयार करना है, जिससे वे विषय-वस्तु को बेहतर ढंग से समझ सकें और सीखने के प्रति उनका आत्मविश्वास बढ़े।
कार्यक्रम को स्थानीय परिवेश से जोड़ने के लिए क्प्म्ज्, जशपुर के मार्गदर्शन में शिक्षकों द्वारा विशेष रूप से सादरी भाषा में शिक्षण सामग्री विकसित की गई है। इन सामग्रियों में स्थानीय संस्कृति, लोककथाओं, परिवेश और जीवन अनुभवों को समाहित किया गया है। बिग बुक, चित्र चार्ट, कविता पोस्टर, अभ्यास पुस्तिकाएं तथा कविता-कहानी संग्रह जैसी सामग्री तैयार की गई है। इन सभी शैक्षणिक संसाधनों की अंतिम अकादमिक समीक्षा क्प्म्ज् के विशेषज्ञों द्वारा 7 जुलाई 2026 को पूर्ण की जा चुकी है।कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए चयनित विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने हेतु 20 सदस्यीय जिला स्रोत समूह (क्त्ळ) का गठन किया गया। इस समूह का चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला 8 से 11 जुलाई 2026 तक क्प्म्ज्, जशपुर में आयोजित की गई। प्रशिक्षण में बहुभाषी शिक्षा के सिद्धांतों, सादरी भाषा में विकसित शिक्षण सामग्री के प्रभावी उपयोग तथा गतिविधि आधारित शिक्षण पद्धतियों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रदर्शन और समूह गतिविधियों के माध्यम से कक्षा शिक्षण की नवीन तकनीकों से भी परिचित कराया गया।
प्रशिक्षण के समापन अवसर पर क्प्म्ज् जशपुर के प्राचार्य श्री एम.जेड.यू. सिद्दीकी ने कहा कि यह कार्यक्रम जशपुर के बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को अधिक सहज, प्रभावी और आत्मविश्वासपूर्ण बनाएगा। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से विद्यालय स्तर पर कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। नींव बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के माध्यम से जशपुर जिला मातृभाषा आधारित प्रारंभिक शिक्षा, समावेशी शिक्षण और गुणवत्तापूर्ण अधिगम के क्षेत्र में एक नई मिसाल स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english