ब्रेकिंग न्यूज़

 सेवा सेतु से विवाह प्रमाण पत्र में नाम संशोधन हुआ आसान, सुकेश सागर को मिली बड़ी राहत

 दुर्ग / सेवा सेतु केन्द्र नागरिकों को विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करा रहा है। इसका लाभ नगर निगम भिलाई निवासी श्री सुकेश सागर को भी मिला। श्री सुकेश सागर के विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र में उनका नाम गलती से सुकेश डागर दर्ज हो गया था। नाम में इस त्रुटि के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय एवं व्यक्तिगत कार्यों में लगातार असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। सीमित आय के साथ छोटा-मोटा रोजगार कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले श्री सागर के लिए प्रमाण पत्र में नाम का संशोधन कराना अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने 7 जुलाई 2026 को सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से विवाह प्रमाण पत्र में नाम संशोधन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद उसी दिन उनका संशोधित विवाह प्रमाण पत्र स्वीकृत कर जारी कर दिया गया।
संशोधित प्रमाण पत्र प्राप्त होने पर श्री सुकेश सागर ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और सुविधाजनक रही। उन्हें किसी भी कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़े और समय पर संशोधित प्रमाण पत्र मिल गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन की जनहितैषी पहल सेवा सेतु की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को विवाह प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु पंजीयन सहित अन्य ऑनलाइन शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर सहजता से उपलब्ध हो रही हैं। इससे शासन की सेवाएं अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बन रही हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english