ब्रेकिंग न्यूज़

 जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

-प्रधानमंत्री आवास योजना, ​राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति पर की गई विस्तृत चर्चा
बालोद।  जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में 17 जुलाई 2026 को जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपसंचालक पंचायत, सर्व सहायक परियोजना अधिकारी, कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, ग्रामीण यंत्री की सेवा के अनुभाग्य अधिकारी, कार्यकम अधिकारी, वीबीजी राम जी सर्व, उपअभियंता, तकनीकी सहायक, सर्व शाखा प्रभारी जनपद पंचायत एवं करारोपण अधिकारी की उपस्थिति में उक्त बैठक आयोजित की गई।  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चंद्रवंशी ने संबंधित अधिकारियों को वीबी-जी राम जी योजना अंतर्गत प्रथामिकता के आधार पर नवीन कार्यों की स्वीकृति हेतु प्रधानमंत्री आवास के कार्य, स्कूल में बालिका शौचालय, मुक्तिधाम शेड निर्माण, डिफंक्ट बोरवेल में रिचार्ज शाफ्ट एवं आंगनबाड़ी के निर्माण कार्य को प्राथमिकता से स्वीकृति हेतु प्रस्ताव युक्तधारा के माध्यम से प्रेषित करने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक-एक धरसा चिन्हांकन कर जानकारी प्रेषित करने निर्देशित किया गया। मनरेगा अंतर्गत पूर्व वर्ष के प्रगतिरत कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए ऑनलाईन एमआईएस में सीसी अपलोड करने निर्देश दिए गए। समस्त पूर्ण कार्यों का स्टेज 02 जियो टैगिंग शीघ्र पूर्ण करने संबंधी निर्देश दिए गए। सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत समस्त लंबित प्रकरणों में शीघ्र वसूली करते हुए एमआईएस पोर्टल में इंद्राज करने संबंधी निर्देश दिए गए, वृक्षारोपण के कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान देते हुए कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए साथ ही अभिसरण अंतर्गत पूर्ण हुए उत्कृष्ट कार्यों की सफलता की कहानी 02 दिवस में प्रेषित करने निर्देशित किया गया।
 बैठक में सीईओ श्री चंद्रवंशी ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिले में स्वीकृत, अपूर्ण एवं निर्माणाधीन आवासो के संबंध में विकासखण्डवार एवं नोडलवार समीक्षा करते हुए समस्त निर्माणाधीन आवासो को एक विशेष कार्ययोजना बनाकर निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने तथा अप्रारंभ आवासो के लाभार्थियो से संपर्क एवं समन्वय कर यथाशीघ्र प्रारंभ कर आवासो को पूर्ण कराने प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। स्वीकृति पश्चात् प्रथम किश्त अंतरण हेतु शेष 79 लाभार्थियो के बैंक खातों का केवायसी पूर्ण कर एफटीओ के माध्यम से यथाशीघ्र प्रथम किश्त जारी करने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना, अनुमति, स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए नोडल अधिकारी को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए तथा योजनान्तर्गत लक्ष्य अनुरूप प्रति-दिवस आवास पूर्णता की प्रगति नगण्य होने से नाराजगी जाहिर करते हुए जनपद पंचायत में कार्यरत अमलो को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए। योजनान्तर्गत ग्रामसभा द्वारा चिन्हांकित निरस्त योग्य आवासो की ग्रामसभा प्रस्ताव एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजो को प्राप्त दावा-आपत्ति के निराकरण पश्चात् नियमानुसार जिला स्तरीय अपीलीय समिति के समक्ष यथाशीघ्र प्रस्तुत करने निर्देश दिए। साथ ही आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से प्राप्त सिस्टम जनरेटेड प्रतीक्षा सूची का ग्रामसभा द्वारा सार्वजनिक वाचन एवं अवलोकन, सत्यापन पश्चात् आमंत्रित दावा-आपत्ति का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा सिस्टम जनरेटेड प्रतीक्षा सूची में नाम जोड़ने, काटने, पात्र, अपात्र, अवलोकन, सत्यापन के नाम पर अनूचित राशि की मांग अथवा वसूली की शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने निर्देश दिए।
    बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत मॉडल सीएलएफ के नियम अनुसार संचालन एवं समय-सीमा में इसके एमपीआर भरने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जिलें में संचालित ग्राम सिवनी में सीएमसी सेंटर में कैलेंडर बनाकर ट्रेनिंग के संचालन हेतु आदेशित किया गया। वित्तीय समावेशन अंतर्गत बैंक एसजी बैंक क्रेडिट लिंकेज के 60% प्रकरण 25 जुलाई तक प्रेषित करते हुए वितरति प्रकरणों के समय-सीमा में ऋण वापसी एनपीए निराकरण करने निर्देशित किया गया। जनपद पचायत डौण्डी एवं गुरूर में कम प्रकरण प्रेषित करने पर नाराजगी जाहिर करते हुए 25 जुलाई के पूर्व 60 प्रतिशत प्रकरण बैंक में प्रेषित करने कहा गया साथ ही वूमेन लीड इंटरप्राइज लोन के प्रकरण भी 25 जुलाई के पूर्व 60 प्रतिशत प्रेषण एवं 50 वितरण हेतु निर्देशित किया गया। डौण्डी ब्लाक में सीएफ के नियमित ट्रांजक्शन एंट्री नहीं करने साथ ही ग्राम संगठन एवं एसएचजी के भी नियमित ट्रांजक्शन एंट्री के निर्देश दिए गए। 
लखपति दीदी पहल के तहत आगामी 03 वर्ष के प्रदाय लक्ष्य अनुसार विकासखंड स्तर पर अभिसरण समिति की बैठक आयोजित कर लखति बनाए जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करते हुए समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति तथा लखपति ग्राम की संख्या बढ़ाई जाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही बेस्ट प्रैक्टिसेज तैयार करने हेतु आदेशित किया गया। जिले के स्व-सहायता समूह को सामाजिक सराकारों से जोड़ते हुए नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा जीआरसी सेंटर के माध्यम से नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान प्रत्येक गांव में आयोजित करने के निर्देश दिय गए। स्व-सहायता समूह द्वारा उत्पादित सामग्रियों के बेहतर ब्रांडिंग पैकेजिंग एवं प्रत्येक विकासखं डमें 01 से 02 बेहतर इकाई जैसे सेनेटरी पैड, महुआ लड्डू इकाई के यथाशीघ्र स्थापना एवं इसके मानक पूर्ण संचालन हेतु कार्ययोजना तैयार कर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। राज्य शासन के मनसानुरूप सूर्य घर योजना में जिले के वेंडर के रूप में चिन्हित सीएफ के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा संख्या में सूर्य घर योजना के माध्यम से सोलर पैनल लगाए जाने हेतु एक विस्तृत कार्य योजना तैयार कर कार्य किया जाना है। इसके पहले चरण में ग्राम नारागांव विकासखंड गुरूर में शतप्रतिशत परिवारों के घर में सूर्यघर योजना के तहत सोलर पैनल बनाए जाने हेतु अभियान स्वरूप कार्य करने निर्देशित किया गया।
बैठक में स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण अंतर्गत सीईओ श्री चंद्रवंशी ने ठोस अपशिष्ट नियम 2026 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष हेतु लक्षित ग्राम पंचायतों में 07 दिवस के भीतर नियमानुसार कचरा संग्रहण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
पर्यटन स्थल एवं एन.जी.टी. हेतु लक्षित ग्राम पंचायतों में जन-जागरूकता संबंधित गतिविधियों आयोजित कराने एवं
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के समन्वयकों कों स्कूलों में प्रचार-प्रसार संबधी गतिविधि आयोजित करने के निर्देश दिए।  बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी ने सभी स्वीकृत कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करने को निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना, क्षमता विकास योजना और 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की भौतिक प्रगति की गहन समीक्षा की गई साथ ही जर्जर ग्राम पंचायत भवनों, पंचायत विहीन ग्राम पंचायतों को चिन्हांकित करने निर्देशित किया गया एवं स्वास्थ्य केंद्रों एवं अटल डिजिटल सुविधा निर्माण के संबंध में निर्देश दिए। इसी तरह डिजिटलीकरण एवं पोर्टल प्रबंधन समर्थ पोर्टल पर करदाताओं का पंजीयन, डिम और कर संग्रहण की स्थिति की समीक्षा करते हुए ग्राम संपदा ऐप के माध्यम से शत प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश दिए गए। योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा करते हुए उन्होंने गुणवता के साथ समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने एवं जिले में नवाचार को बढ़ावा देने हेतु चर्चा की गई । बैठक में राज्य संपरीक्षा विभाग के ऑडिट प्रतिवेदन के निराकरण, अविवादित नामांतरण, बंटवारा और जिला एवं जनपद स्तर पर गठित समितियों की नियमित बैठक करने के निर्देश दिए गए। आगामी कार्ययोजना बैठक में पंचायत स्तर पर आय वृद्धि, ग्राम सभाओं में जनभागीदारी बढ़ाने और उन पंचायतों की पहचान करने निर्देशित किया गया साथ ही ग्रामीण सचिवालय की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english