ब्रेकिंग न्यूज़

गधीया आर्द्रभूमि में एक साथ दिखीं स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग डक

पक्षी प्रेमियों ने कैमरे में कैद किया प्रकृति का मनोहारी दृश्य  
रायपुर।
रायपुर जिले के धरसींवा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोढ़ी की गधीया आर्द्रभूमि इन दिनों पक्षी प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हाल ही में यहां स्पॉट-बिल्ड डक और लेसर व्हिस्लिंग डक को एक साथ आर्द्रभूमि के किनारे विचरण करते हुए देखा गया।  
पक्षी प्रेमियों ने सुबह के शांत वातावरण में दोनों प्रजातियों को बिना किसी हलचल के प्राकृतिक परिवेश में विश्राम और भोजन की तलाश करते हुए कैमरे में कैद किया। यह दृश्य आर्द्रभूमि की शांति और जैव विविधता को दर्शाता है।  
पक्षी विशेषज्ञों के अनुसार, एक ही आर्द्रभूमि में विभिन्न पक्षी प्रजातियों की उपस्थिति इस बात का संकेत है कि यहां का प्राकृतिक वातावरण पक्षियों के लिए अनुकूल है। गधीया आर्द्रभूमि में उपलब्ध प्राकृतिक वनस्पति, जल और सुरक्षित परिवेश स्थानीय पक्षियों को आश्रय एवं भोजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  
ऐसे दृश्य स्थानीय आर्द्रभूमियों के संरक्षण की आवश्यकता को भी रेखांकित करते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समुदाय के सहयोग से इन आर्द्रभूमियों का संरक्षण जारी रहा, तो भविष्य में यहां और भी अनेक स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों की उपस्थिति देखने को मिल सकती है।  
गधीया आर्द्रभूमि में दिखाई देने वाले यह दुर्लभ दृश्य जिले की पारिस्थितिकी समृद्धि को दर्शाते हैं और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को बल देते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english