बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति , जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं सखी संचालन की बैठक संपन्न
-कलेक्टर ने की गुमशुदा बच्चों की दस्तयाब के अलावा महिलाओं की देखरेख, सुरक्षा, संरक्षण एवं पुनर्वास आदि की समीक्षा
बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में सोमवार 20 जुलाई को जिला स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, जिला स्तरीय टॉस्क फोर्स समिति एवं सखी संचालन के संबंध में त्रैमासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बैठक के निर्धारित एजेण्डा के अनुसार किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति, चाईल्ड हेल्पलाईन, बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान तथा गुमशुदा बच्चों की दस्तयाब, सखी वन स्टॉप सेंटर द्वारा महिलाओं की देखरेख, सुरक्षा संरक्षण, पुर्नवास आदि के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत बालोद जिले में बाल विवाह की पूर्णतः रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने ग्रामीण स्तर पर होने वाले प्रत्येक विवाह का पंजीयन सुनिश्चित कराने तथा प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से पंजी संधारित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा ने बैठक के निर्धारित एजेण्डा एवं उनके समुचित क्रियान्वयन हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री नूतन कंवर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री जेएल उइके, उप संचालक जिला योजना सांख्यिकी, उप संचालक समाज कल्याण विभाग, सहायक आयुक्त श्रम पदाधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, परियोजना समन्वयक चाईल्ड हेल्पलाईन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




.jpg)







Leave A Comment