ब्रेकिंग न्यूज़

 पर्यावरण संरक्षण को लेकर आयुक्त ने ली बैठक, शहर को हरा-भरा बनाने वृक्षारोपण की कार्ययोजना पर हुई चर्चा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह ने पर्यावरण संरक्षण एवं भिलाई शहर को अधिक हरा-भरा और सुंदर बनाने के उद्देश्य से संबंधित विभागों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक ली। शहर में व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
 बैठक में बीएसपी प्रबंधन, सामाजिक संस्थाओं, चेम्बर ऑफ कॉमर्स, जिला उद्योग केन्द्र सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है और शहर के हरित क्षेत्र को बढ़ाने के लिए सभी विभागों एवं सामाजिक संस्थाओं की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने वृक्षारोपण को केवल पौधे लगाने तक सीमित न रखते हुए पौधों के संरक्षण एवं उनके पेड़ बनने तक नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान वृक्षारोपण के लिए उपयुक्त स्थलों के चयन, लगाए जाने वाले पौधों की ऊंचाई एवं प्रजाति, पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई की व्यवस्था तथा पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सामाजिक संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य संगठनों को अभियान से जोड़कर अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने तथा उनकी देखरेख सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
                      आयुक्त ने शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताते हुए सभी संस्थाओं से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि भिलाई को स्वच्छ एवं सुंदर शहर के साथ-साथ हरित शहर के रूप में विकसित करने के लिए निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और औद्योगिक क्षेत्र की सहभागिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। बैठक में पीएम सूर्य घर योजना को लेकर भी आवश्यक चर्चा की गई। जल संरक्षण के दिशा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापना के संबंध में चर्चा हुई। जल संरक्षण वर्तमान परिवेश में सबसे बड़ी आवश्यकता है । के लिए समस्त शहर वासियों को अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण या बोरवेल को रिचार्ज करना होगा, जिससे जलस्तर को बेहतर किया जा सके । इसके निर्माण हेतु मात्र 10000 से 15000 रुपए व्यय होना है। इससे आने वाले समय में पानी की दिक्कत नहीं होगी। योजना के प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के संबंध में उपस्थित प्रतिनिधियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार, जल संरक्षण और सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्य अभियंता अजीत तिग्गा, वेशराम सिन्हा, जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, उप अभियंता श्वेता महेश्वर सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english