मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना
0- प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 22 जुलाई से 5 अगस्त तक
बालोद. छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित 'प्रयास आवासीय विद्यालयों' के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रक्रिया की सूचना जारी कर दी गई है। विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in/ पर काउंसलिंग हेतु पात्र छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथियां प्रदर्शित कर दी गई हैं।
जारी सूचना के अनुसार, प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश हेतु काउंसलिंग दिनांक 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का स्थान काउंसलिंग सूची में दर्शाए गए आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में निर्धारित किया गया है, जहां अभ्यर्थी प्रातः 11:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक उपस्थित होकर प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।









.jpg)



Leave A Comment