ब्रेकिंग न्यूज़

 सीएम हेल्पलाइन 1076 में मांग पर कम समय में बना लर्निंग लाइसेंस

-प्रशासन की संवेदनशील पहल से ग्रामीण को मिली डिजिटल सेवा का लाभ
 रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन एवं जनसेवा की प्रतिबद्धता को साकार करती मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभर रही है। मुंगेली जिले में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि नागरिकों को शासन की सेवाओं का लाभ बिना किसी विलंब के प्राप्त हो सके। इसी कड़ी में मुंगेली विकासखंड के ग्राम सिपाही निवासी सुखीराम की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उसे लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराया गया। सुखीराम ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के संबंध में अपनी समस्या दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण की और उनका लर्निंग लाइसेंस तैयार कर प्रदान कर दिया।
  लर्निंग लाइसेंस प्राप्त होने के बाद सुखीराम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ऐसी सेवाओं के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से उनकी समस्या का समय पर समाधान हुआ और उन्हें बिना अनावश्यक परेशानी के सेवा का लाभ मिल गया। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, जिला प्रशासन तथा संबंधित विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि पात्र नागरिकों को शासन की जनहितकारी सेवाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। शासन की डिजिटल एवं जन-केंद्रित पहलें ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं और आम नागरिकों का प्रशासन के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english