ब्रेकिंग न्यूज़

 “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 2010 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग

0- अब तक 1 लाख 53 हजार से अधिक बच्चों की हो चुकी स्क्रीनिंग
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए संचालित “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत जिले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभिनव पहल का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर एवं निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन तथा श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से अभनपुर टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला उमरपोटी में 106 बच्चों, अभनपुर टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला चांदी में 151 बच्चों, आरंग टीम ए द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला खूटेरी में 85 बच्चों, आरंग टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला, माध्यमिक शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1, 2 एवं 3 रानीसागर में 166 बच्चों, आरंग टीम सी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला कुरूद में 76 बच्चों, धरसींवा टीम ए द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला सिलतरा में 320 बच्चों, धरसींवा टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भरतनारा में 122 बच्चों, तिल्दा टीम ए द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पचरी में 147 बच्चों, तिल्दा टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला कोटा में 143 बच्चों, अर्बन टीम ए द्वारा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 रायपुर में 226 बच्चों, अर्बन टीम बी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला सरोना में 141 बच्चों, अर्बन टीम सी द्वारा प्राथमिक शाला अमलीडीह में 90 बच्चों तथा अर्बन टीम डी द्वारा साजेस हायर सेकेंडरी स्कूल तिलक नगर में 237 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई। पूरे जिले में कुल 2010 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें एक संदिग्ध हृदय रोग का प्रकरण चिन्हित हुआ।
इस प्रोजेक्ट के तहत अब तक जिले में 1 लाख 54 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 बच्चों का मेडिकल उपचार एवं प्रबंधन तथा 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english