प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग संस्थानों से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित
-निविदा की अंतिम तिथि 11 अगस्त
बालोद । जिला प्रशासन जिला बालोद द्वारा जिले के अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, एसएससी तथा अन्य समकक्षी भर्ती बोर्ड द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए परिणामोन्मुखी अध्यापन सह कोचिंग उपलब्ध किया जाना प्रस्तावित है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि इसके लिए राज्य में संचालित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों से ’रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित की गई है। इच्छुक संस्थाएं ऑनलाइन ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि ई-निविदा की प्रारंभ तिथि 10 जुलाई है तथा निविदा की अंतिम तिथि 11 अगस्त 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके पश्चात ऑनलाइन जमा की गई निविदा प्रपत्र की कीमत एवं अमानत राशि की छायाप्रति तथा सत्यनिष्ठा की मूल प्रति स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड या कूरियर के माध्यम से इस कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त को शाम 05 बजे तक है। निविदा खोलने की तिथि 18 अगस्त तथा प्री-बीड़ की तिथि 04 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विस्तृत जानकारी तथा नियमावली ऑनलाइन पोर्टल https://eproc.cgstate.gov.on/ एवं कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास बालोद में अवलोकन की जा सकती है।












Leave A Comment