ब्रेकिंग न्यूज़

 ​भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की सफल ऑर्थो सर्जरी, स्वास्थ्य में तेज़ी से हो रहा सुधार

 रायपुर/​नई दिल्ली। बागेश्वर धाम से छत्तीसगढ़ लौटते समय झाँसी के समीप हुई एक सड़क दुर्घटना में चोटिल हुए भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की नई दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में सोमवार को सफल शल्य क्रिया (ऑर्थो सर्जरी) संपन्न हुई।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ​विख्यात अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अतीक वसदेव एवं उनकी समर्पित मेडिकल टीम की देखरेख में यह सर्जरी पूर्णतः सफल रही। आज 3 अगस्त को यह ऑपरेशन 1 घंटे से अधिक चला एवं इसमें मुख्यतः एसिटाबुलम फैक्चर रिपेयर किया गया। इस   सर्जरी के उपरांत उनके स्वास्थ्य में तेज़ी से सुधार दर्ज किया जा रहा है और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। श्री शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों के परामर्श अनुसार, पूर्ण स्वास्थ्य लाभ लेने के पश्चात श्री देव  अतिशीघ्र छत्तीसगढ़ वापस लौटेंगे। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ दिनों के अनिवार्य विश्राम की सलाह दी है।
​विश्राम अवधि पूर्ण होने के उपरांत, श्री देव पुनः अपनी नियमित दिनचर्या और संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे व संगठन कार्यों का नेतृत्व संभालेंगे। file photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english