बालोद जिले में संचालित 16 आश्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी
बालोद । आदिवासी विकास विभाग द्वारा जिले में संचालित 16 आश्रमों में अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं का प्रवेश 16 जून से प्रारंभ कर दिया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिले के समस्त अनुसूचित जनजाति छात्र-छात्राएं, विभाग अंतर्गत संचालित किसी भी आश्रम में प्रवेश लेने हेतु अपने समीपस्थ संचालित आश्रम अधीक्षक से संपर्क कर आश्रम में प्रदान की जाने वाली समस्त सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।










Leave A Comment