ब्रेकिंग न्यूज़

 कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने ‘आजादी विशेषांक’ पत्रिका का किया विमोचन

बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय स्थित अपने कक्ष में ‘दर्शन बालोद’ मासिक पत्रिका के तृतीय अंक ‘आजादी विशेषांक’ पत्रिका का विमोचन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने विशेषांक का अवलोकन करते हुए इसके प्रकाशन के लिए प्रधान संपादक श्री दीपक यादव एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी और इसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक विशेष एवं सराहनीय पहल बताया। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि स्थानीय स्वतंत्रता सेनानियों और जिले के इतिहास को सामने लाने वाले ऐसे प्रयास समाज और नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश कुमार ठाकुर, दर्शन बालोद के सलाहकार संपादक एवं इतिहासकार श्री अरमान अश्क, जिला संवाददाता श्री संतोष कुमार साहू, श्री यशस्वी कटझरे, श्री सूर्यकांत साहू, श्री कुलेश्वर आसनिक सहित अन्य लोग उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ‘दर्शन बालोद’ के इस विशेषांक में बालोद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष, योगदान और प्रेरणादायी कहानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया है। 
स्थानीय इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को संकलित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाने का प्रयास किया गया है। ‘दर्शन बालोद’ का यह तृतीय अंक ‘आजादी विशेषांक’ स्वतंत्रता संग्राम की स्थानीय विरासत को सहेजने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को भी प्रमुखता देने वाला विशेष अंक बनकर सामने आया है। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को प्रधान संपादक श्री दीपक यादव ने पौधा भेंट किया। उन्होंने कलेक्टर श्रीमती मिश्रा द्वारा जिले में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ महतारी के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में इसे प्रेरणादायी पहल बताया। प्रधान संपादक श्री दीपक यादव ने कहा कि पौधारोपण को जनअभियान बनाने के साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जुड़ने की अपील भी की।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english