ब्रेकिंग न्यूज़

 स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी-कर्मचारी होंगे सम्मानित

0- समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की
0- भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
बालोद. कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने पूरी निष्ठा, लगन एवं तत्परता के साथ अपने कार्यों का संपादन करने वाले जिले के निष्ठावान अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में आगामी 15 अगस्त को जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि जिले के विभिन्न विभागों के अनेक अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए आम जनता के हित में शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्धारित समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसे ध्यान में रखते हुए इन निष्ठावान अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनका सम्मान किया जाना अत्यंत आवश्यक है। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने अधिकारियों को जिले में भव्य एवं गरिमामय ढंग से स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक एवं श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।  
बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने बताया कि जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। श्रीमती मिश्रा ने सभी विभाग प्रमुखों को 15 अगस्त को सुबह अपने-अपने कार्यालयों में ध्वजारोहण के पश्चात् जिला मुख्यालय बालोद में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थित स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में निर्धारित समय पर सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल स्व. सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में पहुँच मार्ग, मंचीय व्यवस्था के साथ-साथ वीआईपी, शहीद परिवार के सदस्यों तथा पत्रकार दीर्घा आदि का सुव्यवस्थित निर्माण के संबंध में कार्यपालन अभियंता लोक  निर्माण विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देश भक्तिपूर्ण, संस्कृति प्रधान एवं गरिमा के अनुरूप सुनिश्चित हो। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह का अंतिम अभ्यास 13 अगस्त को सुबह 8.30 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुविभाग के शहीदों के परिजनों को जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ससम्मान लाने एवं आयोजन के पश्चात् उनके घर पहुँचाने की भी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को सुबह स्वतंत्रता दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला मुख्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 14 अगस्त को सुबह आयोजित इस स्वतंत्रता दौड़ में अनिवार्य रूप से शामिल होेने के भी निर्देश दिए हैं। 
बैठक में कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता से गुरूर विकासखण्ड के ग्राम धनोरा में नवनिर्मित समूह जल प्रदाय योजना के सुचारू संचालन के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी गुरूर एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता को इस योजना में शामिल 27 गांवों का विजिट कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निराकरण हेतु की जा रही कार्यवाही की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल में प्राप्त आवेदनों का पूरी प्राथमिकता के साथ निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी से आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने की समीक्षा करते हुए शेष सभी लोगों का अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने नशा उन्मूलन के कार्यों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने समाज कल्याण, पुलिस एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के प्रतिमाह जागरूकता रैली एवं अन्य गतिविधियां आयोजन करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे में नशीले पदार्थों के बिक्री पर पूर्णतः रोकथाम सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english