ब्रेकिंग न्यूज़

 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा

-शहीदों को श्रद्धांजलि, पौधारोपण और हर घर तिरंगा अभियान का दिया संदेश
 रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से भर गया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने हाथों में तिरंगा लेकर बाइक यात्रा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की, उनके सम्मान में पौधारोपण किया और शहीद परिवारों से मुलाकात की।
 उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर तिरंगा यात्रा पूरे बस्तर के विकास, शांति और राष्ट्रीय एकता की यात्रा है। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं ने इस अभियान की अगुवाई की है और सभी नागरिकों को इसमें सहभागी बनना चाहिए।उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक परिवार अपने घर पर तिरंगा अवश्य फहराए। उन्होंने बताया कि पहले कई गांवों में नक्सलवाद के डर से राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराने में बाधाएं आती थीं, लेकिन आज लोग गर्व के साथ अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं। उन्होंने इसे बस्तर में शांति, सुरक्षा और विकास की दिशा में बड़ा परिवर्तन बताया।वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता मिली है। सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों के साहस और बस्तर के लोगों के सहयोग से क्षेत्र में विकास और विश्वास का नया वातावरण बना है।
बाइक तिरंगा यात्रा 12 अगस्त को नारायणपुर से शुरू होकर धौड़ाई, कन्हारगांव, कोडेनार, बोदली, सातधार, बारसूर और गीदम होते हुए दंतेवाड़ा पहुंचेगी।13 अगस्त को यात्रा दंतेवाड़ा से कुआकोंडा, सुकमा, जगरगुंडा, सिलगेर, टेकलगुड़ेम और आवापल्ली होते हुए बीजापुर पहुंचेगी।14 अगस्त को यात्रा बीजापुर से आवापल्ली, उसूर, गलगम, नंबी और ताड़पाला होते हुए करेगुट्टा पहाड़ी में समाप्त होगी।
इस अवसर पर विधायक श्री चौतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नंदलाल मुड़ामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, बस्तर आईजी श्री बद्रीनाथ मीणा, डीआईजी श्री कमलोचन कश्यप, पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री एम. भार्गव, डीएफओ श्री रामकृष्ण रंगनाथा वाय, अपर कलेक्टर श्री राजेश पात्रे, अन्य अधिकारी, सुरक्षा बलों के जवान और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english