ब्रेकिंग न्यूज़

 आदि कर्मयोगी अभियान से बदली सुकमा की तस्वीर

-शिविरों में ऑन-द-स्पॉट बन रहे आयुष्मान, आधार और वय वंदन कार्ड हजारों ग्रामीणों को मिल रहा सीधा लाभ
 रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल और वन एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशों के परिपालन में सुकमा जिले के दूरस्थ जनजातीय गांवों में चलाए जा रहे ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिल रही है। जिन छोटी-छोटी सरकारी सेवाओं के लिए पहले ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था, अब वे सभी सुविधाएं सीधे उनके गांव तक पहुंच रही हैं।
 कलेक्टर सुकमा श्री अमित कुमार के निर्देशन में सुकमा जिले के सभी 277 आदि सेवा केंद्रों में 13 से 15 अगस्त तक तीन दिवसीय जनसुनवाई एवं सेवा-संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई कर कई मामलों का मौके पर ही निपटारा किया जा रहा है।
  14 अगस्त शाम 4 बजे तक शिविरों में ही 2,600 से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। आयुष्मान कार्ड के साथ-साथ आधार कार्ड और वय वंदन कार्ड जैसी अति-आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। अब तक सरकारी योजनाओं से छूटे हुए पात्र हितग्राहियों की पहचान कर मौके पर ही उनके दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का समय और धन दोनों बच रहा है।
 इस अभियान को सफल बनाने में 'आदि सेवा स्वयंसेवक' महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वे घर-घर जाकर ग्रामीणों को शिविरों की जानकारी दे रहे हैं और उन्हें संबंधित स्टॉल तक पहुंचाने में मदद कर रहे हैं। वहीं, व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाए रखने के लिए अधिकारियों द्वारा शिविरों की लगातार डिजिटल मॉनिटरिंग की जा रही है।   15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे गांवों तक सेवा के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश भी पहुंचेगा। आदि कर्मयोगी अभियान सुकमा के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में शासन और आम जनता के बीच विश्वास का एक मजबूत सेतु साबित हो रहा है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english