स्कूली शिक्षा मंत्री यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
बालोद/जिला मुख्यालय बालोद के स्व सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने आसमान में गुब्बारा एवं शांति के प्रतीक श्वेत कपोत भी छोड़े। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री यादव ने छत्तीसगढ़ के जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन भी किया। इस मौके पर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा एवं अन्य अतिथियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।



.jpg)








Leave A Comment