निगम ने गंदगी फैलाने पर 3 हजार रुपये जुर्माना वसूला
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम के जोन-2 वैशाली नगर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 जवाहर नगर गौरव पथ मार्ग के पास गंदगी फैलाते पाए जाने पर रजनी ट्रेडर्स के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
निगम की टीम ने मौके पर निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान द्वारा आसपास गंदगी फैलाए जाने पर संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 3,000 रुपये का जुर्माना वसूल किया। निगम अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों एवं नागरिकों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने तथा स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।












.jpg)
Leave A Comment