ब्रेकिंग न्यूज़

 मुख्यमंत्री श्री साय रक्षाबंधन के पूर्व राज्य के महिलाओं को देंगे महत्वपूर्ण सौगात

-बिहान दीदी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर मातृ शक्तियों का करेंगे सम्मान 
-राज्य की 68 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि का करेंगे अंतरण
-बालोद जिले के 02 लाख 45 हजार हितग्राही होंगे इस महत्वाकांक्षी योजना से लाभान्वित 
बालोद। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा रक्षाबंधन त्योहार के पूर्व राज्य के मातृ शक्तियों को महत्वपूर्ण सौगात दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मंगलवार 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान में शामिल होकर राज्य के 68 लाख महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जिले के ’बिहान दीदियों एवं विभिन्न स्व-सहायता समूहों की उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी करेंगे। इस मौके पर श्री साय बालोद जिले के 02 लाख 45 हजार महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित करते हुए उनके खाते में 31वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय कुपोषण मुक्ति अभियान के अंतर्गत कुपोषित बच्चों के माताओं को सुपोषण किट के अलावा ’हर घर मुनगा’ अभियान के तहत समारोह में उपस्थित महिलाओं को एक-एक मुनगा पेड़ का भी वितरण करेंगे।
जिले में इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण ने आज जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होेंने उपस्थित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य एथेलेटिक संघ के उपाध्यक्ष श्री सौरभ लुनिया, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख सहित अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एडीशनल एसपी श्री चंद्रकांत गवर्ना, एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english