ब्रेकिंग न्यूज़

 हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान

 -बिहान और महतारी वंदन योजना से संवर रही महिलाओं की जिंदगी, त्यौहार से पहले मिला अग्रिम तोहफा
 दुर्ग / प्रदेश की हर महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो और उनके चेहरे पर मुस्कान रहे, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का यही अरमान है। उनकी इसी दूरगामी सोच और संवेदनशीलता के कारण आज गाँव-गाँव की बहनें स्वावलंबन की नई मिसाल कायम कर रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है दुर्ग जिले के ग्राम महमरा की निवासी श्रीमती पार्वती देवांगन की, जिन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने सपनों को उड़ान दी, साथ ही अपने साथ गाँव की अन्य महिलाओं को जोड़कर उन्हें भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। श्रीमती पार्वती देवांगन बताती हैं कि बिहान के ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद उनके जीवन में एक नया मोड़ आया। उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आपसी परिचर्चा कर स्वरोजगार शुरू करने की योजना बनाई। परिवार की सहमति और बिहान योजना से मिले मार्गदर्शन के बाद उन्होंने गाँव की अन्य बहनों को अपने साथ जोड़ा और मसाला व बेसन उत्पादन का कार्य पूरी निष्ठा के साथ प्रारंभ किया। उनके द्वारा तैयार किए गए शुद्ध उत्पादों की मांग बाजार में तेजी से बढ़ने लगी, जिससे आज पार्वती बहन के साथ-साथ समूह से जुड़ी अन्य महिलाओं को भी हर महीने बेहतरीन और अच्छी आमदनी हासिल हो रही है।
     इसके साथ ही पार्वती बहन और उनसे जुड़ी बिहान समूह की सभी महिलाएं 'महतारी वंदन योजना' की भी नियमित हितग्राही हैं। वे बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे हर बार अपने व्यवसाय में छोटे-मोटे सामान खरीदने और निवेश करने में करती हैं। लेकिन इस बार रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले विष्णु भैया द्वारा महतारी वंदन योजना की किस्त समय से पहले ही जारी कर देने से सभी बहनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। त्यौहार से ठीक पहले मिली इस अग्रिम सहायता राशि से वे बेहद खुश हैं और इस बार इस राशि का उपयोग रक्षाबंधन के त्यौहार की तैयारियों और परिवार के साथ खुशियाँ मनाने में करेंगी। अपनी इस सफलता और आर्थिक स्वावलंबन पर खुशी व्यक्त करते हुए पार्वती कहती हैं, "पहले परिवार की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन योजनाओं ने हमारे हाथों को हुनर और मन को आत्मविश्वास दिया है। महतारी वंदन योजना से त्यौहार से पहले मिली इस अग्रिम राशि ने हमारे रक्षाबंधन को और भी खास बना दिया है। हमारे विष्णु भैया ने एक सच्चे भाई की तरह प्रदेश की बहनों की चिंता की है, जिसकी बदौलत आज हम सभी बहनें अपने पैरों पर खड़ी हो पा रही हैं।" स्वावलंबी बनीं पार्वती देवांगन और उनसे जुड़ी महिलाएं आज क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english