ब्रेकिंग न्यूज़

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साईं ट्रेनिंग सेंटर, रायपुर में नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

 रायपुर - आज भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं ) ट्रेनिंग सेंटर, रायपुर में हॉकी के जादूगर, महान खिलाड़ी एवं पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद  की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा सम्मिलित हुए 

कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर रायपुर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर हाई परफॉर्मेंस कोच श्री के.सी. त्रिपाठी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा का आत्मीय स्वागत किया गया।
 
इस अवसर पर उपस्थित युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रायपुर नगर पालिक निगम जोन  4 जोन अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद  का जीवन अनुशासन, कठिन परिश्रम, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर हमारे युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकते हैं।
 
साईं सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद जी के गौरवशाली खेल जीवन एवं उपलब्धियों से अवगत कराया गया तथा खेल भावना,अनुशासन और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया गया।
रायपुर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष ने कहा कि रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिले और युवा खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english