मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना : प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग प्रारंभ
बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित होने के पश्चात विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर तृतीय काउंसलिंग हेतु छात्र-छात्राओं की सूची एवं तिथि प्रदर्शित कर दी गई है। आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु तृतीय काउंसलिंग 03 सितंबर 2026 से 09 सितंबर 2026 तक संबंधित आबंटित प्रयास आवासीय विद्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार प्रयास बालक, कन्या आवासीय विद्यालय जिला बीजापुर के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु काउंसलिंग भी 03 सितंबर 2026 से 09 सितंबर 2026 तक प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय, गुढ़ियारी (जनता कालोनी, एफ.सी.आई. गोडाउन के पास, रायपुर) में सुबह 11 बजे से शाम 04 बजे तक होगी। इसके अतिरिक्त सीट रिक्त रहने की स्थिति में प्रतीक्षा सूची वाले विद्यार्थियों हेतु काउंसलिंग 10 सितंबर 2026 से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि शासकीय अवकाश दिवस 04 सितंबर से 06 सिंतबर तथा दिनांक 12 से 15 सितंबर तक काउंसलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।







.jpg)




Leave A Comment