ब्रेकिंग न्यूज़

 भिलाई चरोदा शिविर में 57 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों का हुआ पंजीयन

0- 08 सितम्बर को नगर पालिक निगम रिसाली के सभागार में शिविर का आयोजन 
दुर्ग. जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) एवं इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (ई.आई.एल.) भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर) योजनान्तर्गत एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) रायपुर द्वारा दुर्ग जिले के दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण प्रदाय हेतु दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों हेतु मूल्यांकन/परीक्षण/चिन्हांकन शिविर का आयोजन न.पा.नि. भिलाई-चरोदा/न.पा.प. कुम्हारी/जामूल/अहिवारा/न.प. धमधा व जनपद पंचायत धमधा के समस्त ग्राम पंचायतों को सम्मिलित करते हुए स्थान मंगल भवन, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के पीछे जिला दुर्ग में शिविर आयोजित किया गया। 
आयोजित शिविर में कुल 57 दिव्यांगजनो एवं वरिष्ठजनों का पंजीयन किया गया जिसमें से दिव्यांगजनों हेतु सामाग्री - मोटराईज्ड ट्रायसायकल, ट्रायसायकल, बैसाखी, व्हील चेयर, तथा वरिष्ठजनों हेतु श्रवण यंत्र, कमोड चेयर आदि उपकरणों को सहित कुल-138 सामाग्रियों के लिए चिन्हांकित किया गया। उक्त अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री विपिन चंद्रकार तथा वार्ड पार्षदगण श्री कामता साहू, रंजीता सुरेश बेनूआ, गुरुचरण सिंग, पार्वती महानंद, श्री.ए.पी. गौतम, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग, एलिम्को रायपुर के चिकित्सकीय दल एवं नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के कर्मचारी समाज कल्याण विभाग व जनपद पंचायत धमधा के कर्मचारी, प्रेस/मीडिया के कर्मचारी साथी उपस्थित रहें। 
इसी कड़ी में 08 सितम्बर 2026 को नगर पालिक निगम रिसाली के सभागार में शिविर आयोजित किया गया है। जिसमें नगर निगम रिसाली, नगर पंचायत पाटन, जनपद पंचायत पाटन के समस्त ग्राम पंचायत, नगर पालिका अमलेश्वर एवं नगर पंचायत उतई शामिल है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english