ब्रेकिंग न्यूज़

‘श्रीकृष्ण’ में बालकृष्ण- गोपियों के संवादों ने किया मंत्रमुग्ध

- महाराष्ट्र मंडल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, मटकी फोड़ ने बढ़ाया आकर्षण
रायपुऱ। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की ओर से रविवार, 6 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों की ओर से मनमोहक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। इसमें श्रीकृष्ण, उनकी बालसखा और गोपियों की टूटे-फूटे संवादों ने सभी का मन मोह लिया। आकर्षक वेशभूषा के साथ हाथों में बासुंरी और माथे पर मोरपंख लिए जब कान्हा मंच पर उतरे तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग अपने मोबाइल पर उनकी तस्वीरें निकालने लग गए। 
आध्यात्मिक समिति की समन्वयक सृष्टि दंडवते ने बताया कि इस अवसर पर वरिष्ठ सभासद कल्याण देशपांडे, साक्षी परमानंद, सुमीत मोड़क, अभिश्री जोशी और अर्णव कुसरे ने सुमधुर भजन प्रस्तुत किया। ढोलक पर मनीष यादव ने संगत किया। भजनों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। अध्यक्ष अजय मधुकर काले और सचिव चेतन दंडवते ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। 
आध्यात्मिक समिति के प्रमुख आलोक शेंडे ने बताया कि फैंसी ड्रेस में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनोहारी रूप धरा था। वहीं लघु नाटिका में बच्चों के संवादों ने सभी मन मोह लिया। लघु नाटिका में कृष्ण जन्म से लेकर गीता ज्ञान तक को दर्शाया गया। जिसमें अलग-अलग बाल पात्रों ने अभियन किया। लघु नाटिका का निर्देशन आनंद कुसरे ने किया। नाटिका का प्रारंभ भगवान के जन्म के साथ हुआ। इसमें दिखाया गया कि कैसे भगवान देवकी के घर जन्म लिया और वासुदेव जी उन्हें यमुना पार कर नंद बाबा के घर ले गए। वहीं उनकी बाल लीलाएं और रास की मंचन भी बच्चों ने खूब अच्छे ढंग से किया। इसके बाद कंस वध और गीता ज्ञान भी मंचित किया गया। 
फैंसी ड्रेस में आरोही अलकरी, उर्वी रणदिवे, सुदीक्षा निब्ररड़, अर्णव कुसरे, ओवी गायकवाड़, अभिज्ञा शुक्ला, अंश कुसरे, केशवी राजपूत, शार्विल देशपांडे, प्रशस्ति आकांत, युक्ता रोकडे, यशीत काळे, प्रथमेश ओगले, दक्षा टेंबे, अव्यान हृषिकेश जोशी, स्वस्ति नाफडे, अव्या आदित्य कुलकर्णी, अनंत देसाई, अभिश्री जोशी,, प्रनवी ओगले, आयुष शिरके, आरव भुजाडे, आरोही भुजाडे, अनिशा सिंह और अंवय मानस सुले शामिल हुए।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english